

Related Stories
July 8, 2020
जाटों में एकजुटता जरुरी
नई दिल्ली, जाट जागरण। चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम शहीद ए आजम भगत सिंह के नाम पर रखने की मांग को लेकर शुक्रवार को शहीद सम्मान अभियान के संयोजक हरपाल सिंह राणा के नेतृत्व में साइकिल यात्रा निकाली गई। शहीद स्थल अलीपुर से इस यात्रा को शहीद सुखदेव के पौत्र अनुज थापर ने हरी झंडी दिखाकर चंडीगढ़ के लिए रवाना किया। यात्रा में संदीप मान, सतीश मेहलावत, कपिल राणा, मदन कश्यप सहित अन्य लोग शामिल रहे। यह साइकिल यात्रा पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला से होते हुए 23 मार्च के दिन शहीदी दिवस पर चंडीगढ़ में समाप्त होगी। यात्रा का मुख्य उद्देश्य 14 वर्षों से विचाराधीन चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर करना है। इसके साथ ही शहीद भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव व अन्य शहीदों को भारत रत्न से सम्मानित करने की भी मांग की।
लिंक पर क्लिक कर देखें पूरी वीडियो :- https://www.youtube.com/watch?v=YnIvOiFpDUM
हरपाल सिंह राणा ने बताया कि वर्ष 2007 में भगत सिंह की स्वर्ण जयंती के अवसर पर चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम शहीद भगत सिंह के नाम से घोषणा की गई थी। इसके बाद वर्ष 2009 में पंजाब विधानसभा द्वारा सरदार भगत सिंह हवाई अड्डा मोहाली में प्रस्तावित भी किया गया था।
2010 में लिखे पत्र में हरियाणा के मुख्यमंत्री ने भी चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम बदलकर सरदार भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई चंडीगढ़ रखने का प्रस्ताव नागर विमानन मंत्रालय में भी पेश किया था।
तब से यह मामला फंसा हुआ है। हरपाल राणा ने कहा कि देशभक्त शहीद भगत सिंह जैसे महान स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर हवाई अड्डे का नाम रखने के संबंध में अभी तक कोई कार्यवाई नहीं किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।