![](http://www.jatjagran.com/wp-content/uploads/20190602_125353-300x169.jpg)
नई दिल्ली। रविवार को सीपी ब्लॉक पीतमपुरा एसोसिएशन की ओर से सीपी 13 पीतमपुरा में भण्डारे का आयोजन किया गया। भण्डारे के मौके पर भारी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जाट जागरण पत्रिका के संपादक जोगेन्द्र मान, पूर्व पार्षद रेखा गुप्ता, पीयूष राजवंशी, जय प्रकाश डबास, शेखर वाजपेयी, मयंक मान आदि गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर जाट जागरण पत्रिका के संपादक जोगेन्द्र मान ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि भूखे को खाना खिलाना एवं प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य होता हैं। इस भारी गर्मी में भण्डारे का आयोजन का महत्व काफी बढ़ जाता हैं। इसके अलावा उन्होंने यह भी जानकारी दी की हर महीने के पहले रविवार को भण्डारे का आयोजन आने वाले दिनों में भी किया जाएगा। इसके अलावा अन्य लोगों ने भी अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि भण्डारे में प्रसाद ग्रहण करना अपने आप में अनोखा कार्य हैं। गर्मी अपने प्रचण्ड पर है इस समय भूखों को खाना खिलाना व पानी पिलाना काफी पुण्य का काम हैं। भण्डारे में महिलाओं ने भी बढ़ चढकर भाग लिया व आने वाले लोगों को भण्डारा वितरित कर पुण्य प्राप्त किया।
![](http://www.jatjagran.com/wp-content/uploads/20190602_120656-300x169.jpg)
![](http://www.jatjagran.com/wp-content/uploads/20190602_125516-300x169.jpg)