

Related Stories
July 8, 2020
जाटों में एकजुटता जरुरी
नई दिल्ली। जिस खेल में जाट हिस्सा ले वहां कोई पदक ना आए ऐसा कभी हुआ है। नहीं ना तो फिर चीन के चैगडू शहर में विश्व खेल (पुलिस) कुश्ती में ऐसा कैसे हो सकता हैं। यहां भी दो बहनों ने गीतिका जाखड़ व अर्जुन अवॉर्डी कविता चहने ने सीधा गोल्ड को अपने कब्जे में लेकर अपने देश व समाज का नाम रोशन किया हैं। कविता चहल अर्जुन अवॉर्डी है तो दूसरी ओर गीतिका जाखड़ भी अर्जुन अवार्डी एवं हरियाणा पुलिस में डीएसपी के पद पर कार्यरत हैं। जानकारी के अनुसार कविता चहल ने ८१ प्लस भार वर्ग में गोल्ड जीता। उन्होंने चीन की मुक्केबाज को हराकर यह पदक प्राप्त किया हैं। कविता ने चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर अपना लौहा मनवाया। कविता का पुलिस खेलों में यह चौथा स्वर्ण पदक हैं। कविता की इस जीत से उनके परिवार वालों में खुशी की लहर दौड़ गई हैं।
कविता का अब अगला निशाना चार अक्टूबर को रूस में होने वाली विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भाग लेना हैं।